Sports News

उत्तराखंड के कप्तान जय और उपकप्तान दीक्षांशु फिर चमके,राजस्थान को दिया 455 रनों का लक्ष्य

Ad

हल्द्वानी: राजस्थान के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले के तीसरे दिन उत्तराखंड ने अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया है। राजस्थान को 129 रनों पर आउट करने के बाद उत्तराखंड को पहली पारी के आधार पर 208 रनों की लीड मिली। उत्तराखंड ने दूसरी पारी में 7 विकेट खोकर 246 रन बनाए और पारी घोषित कर दी।

ADVERTISEMENTS Ad

दूसरी पारी में उत्तराखंड के लिए एक बार फिर कप्तान और उपकप्तान ने कमाल किया। कप्तान जय बिष्टा ने शानदार 88 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में 14 चौके और एक छक्का शामिल था। जय एक बार फिर शतक से चूक गए। सर्विसेज के खिलाफ उन्होंने नाबाद 87 रनों की पारी खेली थी। दूसरी ओर उपकप्तान दीक्षांशु नेगी ने नाबाद 52 रनों की पारी खेली। उत्तराखंड ने 455 रनों का लक्ष्य राजस्थान को दिया है।

दीक्षांशु ने रणजी ट्रॉफी 2021-2022 सीजन में तीन पारी खेली है और तीनों में अर्धशतक जड़ा है। उत्तराखंड के लिए गेंदबाजी में मयंक मिश्रा ने 7 विकेट हासिल किए थे और दूसरी पारी में भी टीम को उनसे इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद है। मुकाबले की मौजूदा स्थिति में उत्तराखंड का पलड़ा भारी है। देखना होगा कि क्य़ा उत्तराखंड की टीम इस मुकाबले को अपने नाम करती है या फिर कोई चमत्कार राजस्थान को बचा लेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top