Election Talks

जिले की हर विधानसभा में होगा एक सखी बूथ, महिला शक्ति का उदाहरण

Ad

Loksabha Election 2024: Sakhi Booth Update: Election Comission Decision:

ADVERTISEMENTS Ad

लोकतंत्र के महापर्व 2024 लोकसभा चुनाव में महिला सशक्तिकरण एक बहुत बड़ा मुद्दा है। महिला के सम्मान और अधिकार के लिए लगभग हर राजनीतिक दल ने सार्वजनिक मंच से आवाज़ उठाई है। महिलाओं की भागीदारी, साहस और संयम से ही सामाजिक स्थिरता और गरिमा निर्धारित होती हैं। इस बार निर्वाचन आयोग ने एक पहल की है जिसके अंतर्गत हर लोकसभा क्षेत्र की प्रत्येक विधानसभा में एक सखी बूथ बनाया जाएगा। इन बूथों पर समस्त महिला कार्मिकों की तैनाती की जाएगी। पीठासीन अधिकारी से लेकर प्रथम, द्वितीय और तृतीय मतदान अधिकारी का कार्यभार महिलाओं को सौंपा जाएगा।

विधानसभा क्षेत्रों में जहाँ सबसे ज़्यादा महिला मतदाता हैं वहां इन बूथों की स्थापना की जाएगी। नैनीताल जिले की विधानसभाओं में से लालकुआं में राजकीय इंटर कॉलेज दौलिया हल्दूचौड़ कक्ष संख्या 01, भीमताल में जिला परिषद डाक बंगला कक्ष संख्या 01, नैनीताल में नगरपालिका परिषद नर्सरी विद्यालय नैनीताल कक्ष संख्या 01, हल्द्वानी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय जवाहर ज्योति दमवाढुंगा कक्ष संख्या 02, कालाढूंगी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कमलवागांजा स्थित ग्राम देवका कक्ष संख्या 02 और रामनगर में लोक निर्माण विभाग कार्यालय भवन कक्ष संख्या 02 को सखी बूथ बनाने के लिए चयनित किया गया है।

सखी बूथ की स्थापना और उद्देश्य के बारे में उप जिला निर्वाचन अधिकारी पी आर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की हर विधानसभा में एक सखी बूथ बनाया जाना है, जिसकी समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई है। देश में महिलाओं की भागीदारी और देश के भविष्य के निर्माण के समय महिलाओं की उपस्थिति एक सार्थक सन्देश देने के साथ पूरे समाज को विश्वास दिलाती है कि आज के समय महिलाएं भारत के सर्वोच्च पद के साथ चुनावी कार्यभार भी संभाल सकती हैं। जानकारी के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है देश के लोकतंत्र पर्व में भाग लेकर अपने मतदान का प्रयोग करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top