Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में 26 अक्टूबर तक एक हजार ऑटो चालकों का होगा सत्यापन,छूटने पर दोबारा मौका नहीं मिलेगा

Ad

Uttarakhand News: Haldwani: Auto Verification: शहर में महिला सुरक्षा और ऑटो चालकों पहचान करने के लिए चलाए जा रहे परिवहन विभाग के सत्यापन अभियान में सैंकड़ो वाहन मालिकों का सत्यापन हुआ है। वहीं अब 18 अक्तूबर से विभाग ने दो रूटों पर चालकों के सत्यापन का शेड्यूल जारी करने के साथ ही हर दिन इनके सत्यापन की संख्या भी 125 तय कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि इससे पहले एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में 7 अक्तूबर से 11 अक्तूबर तक परिवहन विभाग ने 266 ऑटो चालक, मालिकों का सत्यापन हो सका है। वहीं अब सत्यापन की प्रक्रिया दोबारा शुरू होगी। अगले एक हफ्ते में परिवहन विभाग करीब एक हजार ऑटो चालकों व मालिकों के सत्यापन करेगा। इसके लिए रूट्स निर्धारित कर दिए गए हैं। विभाग की ओर से साफ कहा गया है कि ऑटो चालक व मालिक सत्यापन प्रक्रिया को गंभीरता से लें, अगर कोई निर्धारित समय पर सत्यापन के लिए नहीं पहुंचता है उसे दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top