Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: पति और बच्चे सगाई समारोह में गया थे, पत्नी ने घर में किया सुसाइड

Ad

हल्द्वानी: शहर में एक महिला की आत्महत्या का मामला सामने आया है। उस वक्त परिवार के अन्य सदस्य रिश्तेदार के वहां समरोह में गए थे। महिला ने पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई और शव को कब्जे में लिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

 जानकारी के अनुसार राजेंद्र काठगोदाम क्षेत्र में उनके चचेरे भाई की सगाई समारोह में गए थे। समारोह में बेटा और बेटी भी साथ गए थे। इस दौरान पत्नी रचना देवी घर में अकेली थी। बताया जा रहा है कि पत्नी का स्वास्थ्य खराब था और इस वजह से वह समारोह में नहीं पहुंची।

पति सगाई से देर रात 10 बजे घर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने आवाज दी तो दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद खिडक़ी से झांककर देखा तो पत्नी ने अपनी जान दे दी थी। उसके शोर मचाने के बाद पडोसी घटना स्थल पर पहुंचे। ताला तोडक़र शव को बाहर निकाला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि मृतका के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top