Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले में स्कूल बंद लेकिन पढ़ाई जारी रहेगी, ONLINE क्लासेज को लेकर निर्देश जारी

Ad

नैनीताल: जिसे में मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा के लिहाज से स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। गुरुवार को नैनीताल जिले के समस्त स्कूल बंद रहेंगे। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसको देखते हुए प्रशासन ने ऑनलाइन क्लासेज को लेकर स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा जारी की चेतावनियों / अलर्ट के कारण जिला प्रशासन द्वारा आपदा न्यूनीकरण हेतु घोषित किये जा रहे अवकाशों की तिथियों में इन विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। राजकीय एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों / प्रबन्धकों द्वारा छात्र-छात्राओं के शिक्षण कार्य की निरन्तरता ऑन लाईन शिक्षा के माध्यम से बनाए रखने के सम्बन्ध में स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जाने आवश्यक हैं।

मुख्य शिक्षाधिकारी, नैनीताल को निर्देशित किया है कि मानसून सत्र के दौरान जिला प्रशासन द्वारा मौसम विभाग की चेतावनियों के क्रम में जारी किये जा रहे अवकाशों की अवधि में समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों/प्रबन्धकों को विद्यालयों में ऑन लाईन (ONLINE) शिक्षा के माध्यम से सुचारू शिक्षण कार्य संचालित कराये जाने हेतु सम्बन्धितों को आवश्यक निर्देश दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top