Almora News

अल्मोड़ा में ऑनलाइन बुकिंग करने पर ही मिलेगा LPG सिलेंडर, एक मिस्ड कॉल से होगा पूरा काम

Ad

अल्मोड़ा: नगर में सिलेंडर लेने के लिए ऑनलाइन बुकिंग को अनिवार्य कर दिया गया है। कुमाऊं मंडल विकास निगम के अल्मोड़ा गैस सर्विस से जुड़े उपभोक्ताओं को अब नए सिलेंडर लेने के लिए अब ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। मैन्युअल बुकिंग की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस संबंध में गैस एजेंसी की ओर से जानकारी दी गई है। इसके तहत एजेंसी के एलपीजी ग्राहकों को गैस रिफिल करवाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। अगर ग्राहक ऑनलाइन बुकिंग नहीं करते हैं तो उन्हें सिलेंडर की डिलिवरी नहीं होगी। इसके लिए गैस कनेक्शन को अपने मोबाइल से लिंक करना होगा ताकि ऑनलाइन बुकिंग से सिलेडर रिफिल करवाया जा सकता है।

स्थानीय प्रबंधक मुकेश जलाल ने कहा कि ग्राहक द्वारा अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 8454955555 पर केवल मिस्ड करनी होगी, गैस बुक हो जायेगी। गैस लेते समय अपनी बुकिंग संख्या तथा 4 अंकों का डीएसी कोड डिलीवरी करने वाले कर्मचारी के साथ साझा करना होगा। जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके की आपके द्वारा रिफिल डिलीवरी प्राप्त कर ली गई है। किसी भी जानकारी के लिए तथा अपना नंबर रजिस्टर कराने के लिए आप 05962-230153 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top