Nainital-Haldwani News

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

Ad

हल्द्वानी: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा को लेकर आवेदन के लिए कुछ ही दिन बचे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन कराया जाता है। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले बच्चों को 14 मार्च तक रजिस्ट्रेशन करना है जो कि 6 मार्च से शुरू हो गया था। नैनीताल जिले में स्थित घोड़ाखाल सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा के लिए सैंकड़ो आवेदन आते ही लेकिन कुछ ही बच्चों का चयन होता है।

ADVERTISEMENTS Ad

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रजिट्रेशन के बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाती है। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन वीके ठाकुर ने जानकारी दी कि प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को 6 मार्च से 14 मार्च तक रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद विद्यालय वार मेरिट सूची जारी होगी। मेडिकल परीक्षण में सफल होने के बाद उन्हें स्कूल में दाखिला मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top