Nainital-Haldwani News

रील बनाएं और इनाम पाएं, SVEEP नैनीताल की अनोखी प्रतियोगिता

Nainital Loksabha: SVEEP Nainital: Create Reels & Earn Price:

लोकतंत्र के महापर्व 2024 लोकसभा चुनाव में सभी मतदाताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए SVEEP नैनताल ने लोगों को रील बनाने और इनाम जीतने का अवसर दिया है। सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कंटेंट बनाए जाते हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इन रील्स और वीडियो से लोगों के मनोरंजन के साथ कई तथ्यात्मक वीडियो से आम जनता तक अनेक क्षेत्रों से सम्बंधित जानकारियां पहुंचाते हैं। चुनाव के इस माहौल में SVEEP (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) नैनीताल ने मतदाता की जानकारी बऔर चुनाव में उनकी सहभागिता बढ़ाने के लिए इस बार एक अनोखा तरीका प्रस्तुत किया है।

SVEEP, भारत में मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने एवं मतदाता की जानकारी बढ़ाने के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम है। इस बार नैनीताल SVEEP ने एक प्रतियोगिता का आयोजन किया है, जिसका थीम है ‘मतदाता जागरूकता और मतदान का आह्वान।’ इस प्रतियोगिता के अंतर्गत लोगों को 26 मार्च से पहले अपनी रील बनाकर उसे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर SVEEP नैनीताल को टैग करते हुए अपलोड करना है। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ रील्स को पहला, दूसरा, तीसरा पुरस्कार और प्रशंसा प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। लोकतंत्र के त्यौहार माने जाने वाले चुनाव में मतदाता की जागरूकता से लोकतंत्र को शक्ति मिलती है। हर मतदाता अपनी पसंद से अपना प्रतिनिधि चुनता है जो भविष्य में हमारे देश में होने वाले विकास और बदलाव के लिए जिम्मेदार होता है।

जिला समन्वयक सुरेश अधिकारी ने बताया कि “रील प्रतियोगिता मतदाता जागरूकता के लिए एक प्रभावी माध्यम है और इससे यह संदेश घर-घर पहुंचेगा। इसके माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व को समझाया जा सकता है और उन्हें सकारात्मक रूप से मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।” हालांकि नैनीताल लोकसभा सीट से राष्ट्रीय पार्टियों में से भाजपा ने अपना प्रत्याशी मैदान में उतारा है, कांग्रेस अपने उम्मीदवार के नाम पर विचार कर रही है साथ ही बसपा भी उत्तराखंड की पांच में से चार सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है और जल्द ही नैनीताल लोकसभा सीट से भी प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है।

रील बनाकर अपलोड करने से पहले इच्छुक रील निर्माता यहाँ टैग करें:-
Facebook id – SVEEP NAINITAL
Instagram id – @SVEEPNAINITAL

To Top