Nainital-Haldwani News

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, नैनीताल में बारिश के बाद धंस गया पंगोट मार्ग

Ad

देहरादून: प्रदेश में मौसम बदलने लगा है। बारिश का दौर शुरू होने लगा है। मौसम विभाग ने भी लोगों को अलर्ट पर रहने को कहा है। विभाग की ओर से नैनीताल, चम्पावत, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से आकाशीय बिजली चमकने और तेज बौछार की संभावनाएं जताई गई हैं। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका जताई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बारिश के वजह से सड़को के बंद होने का दौर भी शुरू हो गया है । प्रदेश में 43 सड़कें बंद हो गईं। सोमवार शाम तक प्रदेश में छोटी बड़ी 43 सड़कें बंद थीं। इनमें तीन स्टेट हाईवे, दो मुख्य जिला मार्ग, एक अन्य जिला मार्ग और 37 ग्रामीण सड़कें शामिल थीं। सड़कों को खोलने के लिए 51 जेसीबी को लगाया गया था।

वहीं नैनीताल-पंगोट मार्ग पालीटेक्निक कॉलेज के पास धंस गया। मार्ग के टूटने से मोटरमार्ग के समीप की पानी की लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है।  अगर तेज बारिश होती हैं तो मार्ग पूरी तरह से भी बंद हो सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top