Uttarakhand News

मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, 18 जुलाई को उत्तराखंड के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

Ad

उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से नदी और नाले उफान पर हैं। भारी बारिश के कारण लोगों के घरों और सड़कों में पानी भर रहा है। जिसके चलते लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तराखंड में आज 18 जुलाई को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। ( Rainfall alert in Uttarakhand )

ADVERTISEMENTS Ad

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कई जगहों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत एवं नैनीताल जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है। ( Orange and Yellow alert issued in uttarakhand )

43 सड़क बंद

भारी बारिश के चलते अभी भी राज्य में 43 सड़क बंद हैं। इसमें में एक राष्ट्रीय राजमार्ग, पांच राज्य मार्ग, दो मुख्य जिला मार्ग और 35 ग्रामीण मार्ग हैं। बंद मार्गों को खोलने के लिए 40 जेसीबी काम पर लगी हुई हैं। ताकि जल्द से जल्द यात्रियों के लिए मार्गों को खोला जा सके।  ( Uttarakhand weather updates )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top