Uttarakhand News

मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, 12 जुलाई को उत्तराखंड के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

Ad

Uttarakhand Weather news: उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण जगह-जगह घरों और सड़को पर पानी भर रहा है। जिसके चलते लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। और एक बार फिर 12 जुलाई को राज्य के सात जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ( Heavy rainfall in uttarakhand )

ADVERTISEMENTS Ad

इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से शुक्रवार 12 जुलाई को देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। तो वहीं अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चारधाम जाने वाले यात्रियों एवं भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरते जाने की सलाह दी है। ( Orange and Yellow alert issued in uttarakhand )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top