Dehradun News

उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारियों का भत्ता 17 प्रतिशत से बढ़कर हुआ 28 प्रतिशत,नए साल का तोहफा मानिए

ऐसे में यात्रियों को होगी परेशानी, उत्तराखंड रोडवेज में चालक-परिचालकों की भयंकर कमी
Ad

देहरादून: राज्य कर्मचारियों के समान रोडवेज कर्मचारियों का महंगाई भत्ता दिया जाएगा। गुरुवार को रोडवेज कर्मचारियों (roadways employee allowance uttarakhand) का भत्ता बढ़ाने के आदेश जारी हो गए हैं। आदेश के अनुसार महंगाई भत्ता 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत किया गया है और इसे एक नवंबर से लागू किया जाएगा हालांकि कर्मचारी यूनियन ने भत्ते को एक जुलाई से लागू करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad

गुरुवार को महाप्रबंधक दीपक जैन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि भत्ता 1 जुलाई से लागू होना चाहिए। उन्होंने आदेश पर आपत्ति जताते हुए प्रबंध निदेशक को पत्र सौंपा है। उन्होंने जुलाई से अक्टूबर तक का एरियर बनाने को कहा। नियमित कर्मियों के साथ ही विशेष श्रेणी व संविदा कर्मियों को भी इसका लाभ देने की मांग की गई। रोडवेज में करीब तीन हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। नए साल से पहले सभी के लिए खबर तो अच्छी लेकिन कर्मचारियों द्वारा भत्ते को लागू करने की जो मांग की जा रही है देखना होगा कि सरकार इस पर किया फैसला करती है।

बता दें कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ( Uttarakhand cm pushkar singh dhami) ने राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर दोगुना करने की घोषणा की थी। इसके बाद निगम व निकाय कर्मचारियों ने भी उनका महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री की ओर से निगमों के लिए भी आदेश दे दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top