Almora News

उत्तराखंड: नंदा अष्टमी पर्व पर स्कूलों व दफ्तरों के लिए आदेश जारी, सोशल मीडिया पर उड़ा मज़ाक

उत्तराखंड: नंदा अष्टमी पर्व पर स्कूलों व दफ्तरों के लिए आदेश जारी, सोशल मीडिया पर उड़ा मज़ाक
Ad

अल्मोड़ा: प्रदेशभर में आज नंदाष्टमी पर्व मनाया जा रहा है। खासकर नैनीताल व अल्मोड़ा में इस पर्व को बड़ी ही धूमधाम और दिलचस्पी के साथ मनाया जाता है। इसी पर्व को लेकर अल्मोड़ा मुख्य शिक्षा अधिकारी ने एक आदेश जारी किया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल ये आदेश स्कूलों और शिक्षा विभाग के दफ्तरों की छुट्टी को लेकर है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि आदेश के मुताबिक अल्मोड़ा जिले में 14 सितंबर यानी नंदाष्टमी पर्व पर आधे दिन के लिए अवकाश घोषित किया गया है। गौरतलब है कि इसके हिसाब से 12 बजे तक शिक्षा विभाग के स्कूल और दफ्तर में अवकाश रहेगा। 12 बजे के बाद इन्हें फिर से खोला जा सकता है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा सोमवार को जारी किया ये आदेश इंटरनेट पर वायरल हो गया है। आदेश में नंदा अष्टमी पर्व पर आधे दिन की छुट्टी घोषित करने को लेकर लोग तरह तरह की चुटकी ले रहे हैं। आपके बता दें कि नंदा अष्टी पर्व पर मां नंदा सुनंदा की पूजा की जाती है। इस पर्व की देवभूमि में बहुत मान्यता है।

गौरतलब है कि नंदा देवी मंदिर परिसर में मेले के तीसरे दिन सोमवार को कदली वृक्षों को विधि-विधान से नगर के विभिन्न बाजारों से होते हुए नंदा देवी मंदिर परिसर में लाया गया। कदली वृक्षों की पूजा अर्चना की। मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण कर देर रात्रि में उनकी प्राण प्रतिष्ठा की गई। मंगलवार को मां नंदा सुनंदा की पूजा के बाद रात्रि में चंदवंशी युवराज नरेंद्र चंद सिंह और उनके परिवार द्वारा तांत्रिक पूजा की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top