Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के व्यापारियों को राहत, 101 दुकानों को तोड़े जाने के आदेश को बढ़ाया गया

Ad

Haldwani news: हल्द्वानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रही हल्द्वानी शहर की 101 दुकानों को तोड़े जाने के मामले में व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने मंगल पड़ाव से लेकर रोडवेज स्टेशन तक सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रही 101 दुकानदारों को थोड़ी राहत देते हुए दुकान स्वामियों को 10 दिन का समय दिया है। ( Orders to Demolish 101 buildings in haldwani Extended )

ADVERTISEMENTS Ad

101 दुकानदारों को नोटिस जारी

बता दें कि हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) प्रशासन द्वारा दुकान खाली करने के समय को दो दिन से बढ़ाकर 10 दिन कर दिया है। प्रशासन ने 101 दुकानदारों को नोटिस जारी कर दो दिन में दुकानें खाली करने को कहा था। जिसके बाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया। और गुरुवार को उन्होंने जमकर प्रदर्शन भी किया। वहीं कुछ व्यापारियों और निजी प्रतिष्ठान स्वामियों ने अतिक्रमण हटाने के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। अब हाईकोर्ट ने दो दिन के नोटिस को 10 दिन करने का आदेश दिया है। और अब प्रशासन ने भी दुकाने खाली करने का समय बढ़ा दिया है।  ( Enroachment in haldwani )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top