Dehradun News

उत्तराखंड: रविवार को होटल में आए युवक और युवती, सोमवार को कमरे में मिली लाश

Ad

देहरादून: ऋषिकेश के एक होटल में एक युवक और युवती मृत अवस्था में मिले हैं। दोनों कृषि उत्पादन मंडी समिति तिराहा के समीप स्थित एक होटल के कमरे में रुके थे। मृतक युवक बिजनौर का रहने वाला है तो वही युवती स्थानीय निवासी है। सोमवार दोपहर को होटल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी कि रविवार शाम को रहने के लिए आए युवक और युवती का कमरा लॉक है। बार-बार दरवाजा खटकटाने के बाद भी दोनों कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

होटल कर्मियों की सूचना के बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केआर पांडेय अपनी टीम के साथ होटल में पहुंचे। पुलिस टीम ने किसी तरह दरवाजा खुलवाया और देखा कि दोनों मृत अवस्था में पड़े हैं। युवक के गले में फंदा लगा हुआ था।

होटल में दोनों ने जो आईडी प्रूव जमा कराया था, उसके आधार पर उनकी पहचान हुई। मृतकों की पहचान हिमांशु राजपूत (27 वर्ष) पुत्र राजपाल सिंह निवासी अलीपुर नगला, मंडावर बिजनौर उत्तर प्रदेश और वर्षा राजपूत (24 वर्ष )पुत्री श्याम सिंह निवासी काले की ढाल, हरिद्वार रोड ऋषिकेश के रूप में हुई है। पुलिस को कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस टीम ने दोनों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ होने की बात कही जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top