Uttarakhand News

हल्द्वानी में ये क्या हुआ, युवक ने चौकी इंचार्ज को स्कूटी से कुचलने की कोशिश की

Ad

Haldwani news: Haldwani news update: हल्द्वानी शहर में यातायात नियमों की लोगों द्वारा धज्जियां उड़ाई जा रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां बिना हेलमेट आ रहे स्कूटी सवार युवक ने बरेली रोड मंडी चौकी के पास गाड़ियों की चेकिंग कर रहे मंंडी चौकी इंचार्ज को कुचलने की कोशिश की। हादसे में उन्हें गंभीर चोट आई है और उनका दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया है। हादसे के बाद इलाज के लिए उन्हें एसटीएच में भर्ती करवाया गया है। वहीं स्कूटी सवार मौके से फरार हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

चौकी इंचार्ज के ऊपर स्कूटी चढ़ा दी

सोमवार शाम साढ़े सात बजे चौकी इंचार्ज विजय मेहता बरेली रोड पर अपनी चौकी के बाहर ही सिपाहियों के साथ गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच बिना हेलमेट के स्कूटी सवार एक युवक लालकुआं की ओर जा रहा था। चौकी इंचार्ज ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन उसने सीधे चौकी इंचार्ज के ऊपर ही स्कूटी चढ़ा दी। जिससे चौकी इंचार्ज वहीं पर गिर गए और चोटिल हो गए। वहीं स्कूटी सवार युवक शनिबाजार के रास्ते स्कूटी लेकर वहां से फरार हो गया। हादसे के बाद साथी जवान उन्हें एसटीएच लेकर पहुंचे। हादसे में उनका दाहिना हाथ टूट गया और शरीर में कई जगह गुमचोट भी आई हैं। दो घंटे बाद विजय मेहता को डॉक्टरों द्वारा अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

चौकी इंचार्ज ने सौंपी तहरीर

वहीं मामले में देर रात चौकी इंचार्ज विजय मेहता की ओर से कोतवाली में युवक के खिलाफ तहरीर सौंपी गई। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि आरोपित पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। और जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top