Almora News

अल्मोड़ा में बिना कोरोना जांच के बाहरी लोगों की नहीं होगी एंट्री

Ad

हल्द्वानी: राज्य में ओमिक्रोन ( Omiron in uttarakhand) के चार मामले सामने आ गए हैं। ऐसे में सभी जिलों ने सुरक्षा केइंतजाम करना शुरू कर दिया है। पर्वतीय जिलो में लोगों को सुरक्षित रखना एक चुनौती है। नए साल के वक्त देशभर से सैलानी उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में छुट्टी मनाने के लिए पहुंचते हैं और ऐसे में अल्मोड़ा जिला प्रशासन ( Random covid test in almora) ने बड़ा फैसला किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

स्वास्थ्य विभाग की प्रवेश द्वार में तैनात हो गई है और बाहरी लोगों को बिना कोविड टेस्ट के एंट्री नहीं दी जा रही है। लोधिया में लगाकार कोरोना वायरस की जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है।

ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद डीएम ने एहतियातन जिले के प्रवेश द्वारों पर रैडम जांच के आदेश दिए थे।जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने टीमों का गठन कर प्रवेश द्वारों पर जांच शुरू की। स्वास्थ्य विभाग की टीम लोधिया, भुजान, मोतियापाथर और मोहान में तैनात है और बाहर से पहुंच रहे लोगों की रैंडम जांच की। इसके बाद ही लोगों को अल्मोड़ा में प्रवेश मिल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top