Dehradun News

पहाड़ के आयुष बड़ौनी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली रणजी टीम का कप्तान बनाया गया

Ad

AyushBadoni | RanjiTrophy | DelhiCricket : उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले से जुड़ी एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देवप्रयाग क्षेत्र के रहने वाले युवा क्रिकेटर आयुष बड़ौनी को आगामी रणजी ट्रॉफी सत्र के लिए दिल्ली रणजी टीम का कप्तान बनाया गया है। उनकी इस उपलब्धि से उत्तराखंड में खुशी का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad

आयुष बड़ौनी लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और नेतृत्व क्षमता के दम पर उन्होंने भारतीय क्रिकेट में अलग पहचान बनाई है। अब उन्हें दिल्ली जैसी मजबूत टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आयुष भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए कई महत्वपूर्ण पारियां खेलीं और क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

आयुष बड़ौनी का परिवार भले ही वर्तमान में दिल्ली में रहता हो….लेकिन उनकी जड़ें उत्तराखंड के देवप्रयाग से जुड़ी हैं। उनकी सफलता को प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।

क्रिकेट जानकारों का कहना है कि कप्तान बनने के बाद आयुष के सामने टीम को बेहतर प्रदर्शन दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। उनकी नियुक्ति से उत्तराखंड के युवा खिलाड़ियों में भी उत्साह बढ़ा है….और उन्हें आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिली है।

आयुष बड़ौनी की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और प्रदेशवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं तथा उनके सफल नेतृत्व की कामना की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top