Sports News

ये पाकिस्तान का स्टैंडर्ड है, कैच छोड़ने पर फील्डर को थप्पड़ जड़ा और तुलना भारत के IPL से करते हैं…

Ad

नई दिल्ली: पाकिस्तान के गेंदबाज हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अच्छी और तेज गेंदबाजी के लिए पाकिस्तान के गेंदबाज दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। लेकिन पाकिस्तान के एक उभरते हुए गेंदबाज ने इस छवि पर बट्टा लगाने का काम किया है। तेज गेंदबाज हारिस रौफ ने पीएसएल के मैच के दौरान अपने ही टीम के एक खिलाड़ी के थप्पड़ जड़ दिया। उन्होंने ऐसा इसलिए किया किया क्योंकि फील्डर ने उनकी गेंदबाजी पर कैच छोड़ दिया था। इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और हारिस रौफ की खूब आलोचना हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल इन दिनों पाकिस्तान प्रीमियर लीग खेली जा रही है। पीएसएल वो लीग है, जिसकी तुलना पाकिस्तानी खिलाड़ी और एक्सपर्टस आईपीएल से करते हैं। बता दें कि सोमवार रात पीएसल का आखिरी लीग मैच खेला जा रहा था। इस मुकाबले में लाहौर कलंदर के तेज गेंदबाज हारिस रौफ ने खेल-भावना की सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने अपनी ही टीम के एक फील्डर कामरान गुलाम को बीच मैदान पर इसलिए थप्पड़ जड़ दिया क्योंकि उनसे एक कैच छूट गया था।

बता दें कि मैच की पहली पारी में गेंदबाजी करने आए हारिस के पहले ओवर में ही हजरतउल्लाह जजई का कैच छोड़ दिया। इसी ओवर में उन्होंने 5वीं गेंद पर दूसरे ओपनर मोहम्मद हैरिस (6) को फाइन लेग पर फवाद अहमद के हाथों कैच आउट करा दिया। इसी दौरान जब विकेट का जश्न मनाने के लिए जब टीम इकठ्ठा हुई तो हारिस रौफ ने कामरान गुलाम के गाल पर चांटा रख दिया। उन्होंने पहले ताली दी और फिर थप्पड़ जड़ दिया।

इस मौके पर कामरान गुलाम ने भी समझदारी दिखाते हुए रिएक्ट नहीं किया वरना मामला पेचीदा हो सकता था। हालांकि पाकिस्तान फैन्स अपने तेज गेंदबाज के इस रवैये से काफी नाराज नजर आए। बाद में लाहौर कलंदर ने इस मैच को सुपर ओवर में अपने नाम किया। गौरतलब है कि पाकिस्तान के हारिस रौफ ने थप्पड़ से पूरे पाकिस्तान को कठघरे में खड़ा कर दिया। एक तरफ जहां पाकिस्तान आईपीएल से पीएसएल की तुलना करता है तो वहीं पीएसएल में इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर लगातार चर्चा हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top