Sports News

भारत की हार के बाद बौखलाया पाकिस्तान, टीम इंडिया पर लगाए गंभीर आरोप

Ad

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के साउथ अफ्रीका से मुकाबले हारने के बाद भारतीय फैंस कम बल्कि पाकिस्तानी समर्थक ज्यादा परेशान हो गए हैं। बीते दिन पर्थ में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को पांच विकेट से हरा दिया। 134 रनों का टारगेट दक्षिण अफ्रीका ने दो गेंद बाकी रहते ही हासिल कर लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस हार के बाद ग्रुप-2 के प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हो गया है। फिलहाल अफ्रीका टॉप पर और भारत दूसरे नंबर पर है। पाकिस्तानी टीम दो अंकों के साथ पांचवें पायदान पर है। मगर भारत की हार पाकिस्तान टीम के लिए मुश्किलें बढ़ा गई है। पाकिस्तान की सांसें इस वर्ल्ड कप में लगभग खत्म हो चुका हैं। पाकिस्तान के फैंस इसका जिम्मेदार भारत को ठहरा रहे हैं।

पाकिस्तानियों का कहना है कि भारत के खिलाड़ियों ने जानबूझकर मैच अपने हाथ से जाने दिया। सोशल मीडिया पर ना सिर्फ पाकिस्तान बल्कि भारत के समर्थक भी मजाकिया अंदाज में ये बातें कर रहे हैं। सच ये है कि इतने बड़े टूर्नामेंट में कोई टीम खुद नहीं हारना चाहती। भारत के लिए भी राह आसान नहीं होगी। अगर आगामी दो मुकाबलों में से एक में भी बारिश दखल डालती है, तो दिक्कत हो सकती है।

बता दें कि भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब अपने दोनों मैच जीतने होंगे। हालांकि टीम इंडिया एक मैच जीतकर भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है लेकिन तब नेट-रनरेट का मामला भी बन सकता है। हालांकि, पाकिस्तानी टीम दुआ करेगी कि भारत कम से कम एक मुकाबला हारे और किसी तरह बाकी की टीमें भी छह अंकों तक सीमित रह जाएं और फिर नेट रन रेट के बिना पर फैसला हो।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top