Nainital-Haldwani News

जनरल बिपिन रावत के निधन पर पाकिस्तानियों ने दी मिली जुली प्रतिक्रिया, पढ़ें किसने क्या कहा

जनरल बिपिन रावत के निधन पर पाकिस्तानियों ने दी मिली जुली प्रतिक्रिया, पढ़ें किसने क्या कहा
Ad

नई दिल्ली: तमिलनाडू में सेना के हेलिकॉप्टर क्रैश (Helicopter crash) में भारत के सीडीएस जनरल बिपिन रावत का दुखद निधन हो गया। उनके साथ हेलिकॉप्टर में उनकी पत्नी मधुलिका रावत भी मौजूद थी। इस दौरान हेलिकॉप्टर में सवार 13 लोगों की मौत हो गई। इस मौके पर भारत के साथ पड़ोसी पाकिस्तान (Pakistan) से भी संवेदना भरे मैसेजेस मिल रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता बाबर इफ़्तिख़ार ने ज्वांइट चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ कमेटी के चेयरमैन जनरल नदीम रज़ा और सेनाध्यक्ष (Army chief) जनरल क़मर जावेद बाजवा की ओर से ट्विटर पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी की एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुई त्रासद मौत पर शोक व्यक्त करते हैं।

पाकिस्तानी वायुसेना के प्रमुख अधिकारी एयर चीफ़ मार्शल (Air chief marshal) ज़हीर अहम बाबर सिधू एनआई(एम) ने भी जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी के साथ 11 लोगों की मौत पर संवेदना प्रकट की है। बता दें कि जनरल बिपिन रावत भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ थे। जिनकी नियुक्ति के बाद से भारत की सैन्य ताकतों में लगातार इजाफा हुआ था।

सीडीएस बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) के असमय निधन पर तमाम भारतीय सैनिकों और पूर्व सैन्य अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है। इसी दौरान भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच की दोस्ती भी देखने को मिली। भारतीय सैन्य अधिकारी पूर्व ब्रिगेडियर आर एस पठानिया ने ट्विटर पर जनरल रावत की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें सलाम लिखा।

इस पोस्ट पर एक पूर्व पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी (Former army officer) मेजर आदिल रज़ा ने लिखा है कि ‘सर, कृपया मेरी संवेदना स्वीकार कीजिए।’ जिसके रिप्लाई में ब्रिगेडियर पठानिया ने लिखा कि “आदिल आपका शुक्रिया, एक सैनिक से इसी व्यवहार की उम्मीद थी. आपको सलाम”। फिर मेजर आदिल ने लिखा कि दुश्मन मरे तो खुशियां नहीं मनानी चाहिए, कभी आपके दोस्त भी मरेंगे।

इसी कड़ी में कुछ मिली जुली प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिलीं। पाकिस्तानी सोशल मीडिया (social media) पर एक वर्ग ऐसा भी है जो इस मौके पर पाकिस्तान और जम्मू – कश्मीर को लेकर भारतीय नीति की आलोचना कर रहा है। जब एक यूजर ने इस मौके पर लोगों के जश्न मनाने को टोका तो दूसरे पाकिस्कानी ने लिखा कि “आप जश्न नहीं मनाना चाहते तो मत मनाएं, लेकिन एक तानाशाह की मौत पर शोक प्रकट न करें।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top