Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में स्वतन्त्रता संग्राम सैनानी पं. सन्तराम शर्मा को किया गया याद, शत-शत नमन

Ad

हल्द्वानी:  एबीएम एजुकेशनल ट्रस्ट तथा वनांचल ग्राम सेवा संस्थान के तत्वावधान में वनांचल बैंकट हॉल के सभागार में स्व पं. सन्तराम शर्मा स्वतन्त्रता संग्राम सैनानी की 25 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धाजंलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोविड-19 महामारी को देखते हुए 20 लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर पं. सन्तराम शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनकी धर्मपत्नी विनय शर्मा, बड़े पुत्र शंशाक शर्मा ए छोटे पुत्र मयंक शर्मा व विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश चन्द्र बहुगुणा के साथ अन्य विद्यालय का स्टाफ संस्था के सदस्य द्वारा श्रद्धाजंलि दी।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में प्रसशानिय कार्य के लिए कैलाश भगत प्रबन्धक निमोनिक पब्लिक स्कूल, नवीन चन्द्र पाण्डे अधयक्ष जिला स्वतन्त्रता सेनानी संगठन, देवेन्द्र उप्रेती सामाजिक कार्यकर्ता, कमल नयन जोशी सामाजिक कार्यकर्ता और सुमन खड़ायत संगठन मंत्री वनांचल ग्राम सेवा संस्थान को स्मृति चिन्ह प्रशस्ति-पत्र तथा शॉल औढ़ाकर दिवस शर्मा निर्देशक एबीएम स्कूल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्वतन्त्रता सैनानी संगठन के प्रान्तीय उपाध्यक्ष मयंक शर्मा ने किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top