Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले के नए एसएसपी बने पंकज भट्ट, पूरी लिस्ट पर डाले नजर

Ad

नैनीताल: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर पुलिस महकमे से सामने आ रही है। उत्तराखंड के कई एसएसपी के तबादले किए गए हैं। नैनीताल जिले में भी बदलाव हुआ है। जिले में कप्तान के रूप में पंकज भट्ट की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा यशवंत सिंह को पुलिस अधीक्षक पौड़ी बनाया है। नवनीत सिंह को एसडीआरएफ से टिहरी का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया । मंजूनाथ को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा बनाया गया है।नैनीताल जिले में एसएसपी की भूमिका निभा रही प्रीति प्रियदर्शनी को सेनानायक 31 वी वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में तैनाती दी गई है जबकि प्रदीप कुमार राय को पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी बनाया गया है इसके अलावा तृप्ति भट्ट को पुलिस अधीक्षक एवं सुरक्षा बनाया गया है इससे पहले वह टिहरी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी निभा रही थी

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top