Nainital-Haldwani News

नैनीताल बेतालघाट का ‘द पहाड़ी सलून’, पंकज के IDEA पर पूरे उत्तराखंड को गर्व है…

Ad

नैनीताल: पलायन हमारे प्रदेश का सबसे बड़ा चर्चा का विषय है और यही सबसे बड़ी समस्या भी है। पहाड़ों में कम सुविधाएं होने के कारण युवा बड़े महानगरों की तरफ पलायन करने में ज्यादा रुचि रखते हैं। मगर ऐसे में कुछ युवा ऐसे भी हैं जो पलायन पर चोट कर आत्मनिर्भरता का संदेश दे रहे हैं। इस बार बेतालघाट में पंकज टम्टा ने पहाड़ी सलून खोला है। जिसे सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि नैनीताल के बेतालघाट तहसील के चड्यूला गांव के पंकज टम्टा ने स्वरोजगार का जरिया खोज निकाला है। बीते साल बेतालघाट मुख्य बाजार में पंकज ने द पहाड़ी सलून नाम से एक सलून खोला है। तबसे अबतक पंकज के इस आइडिया और यह सोच ने लोगों को काफी प्रेरित किया है।

पंकज बताते हैं कि वह पहले रुद्रपुर में नौकरी करते थे। मगर कोरोना काल में लगे लॉकडाउन की वजह से उन्होंने घर आने का फैसला किया। तभी उन्हें आइडिया आया कि क्यों ना वह खुद से एक काम की शुरुआत करें। इसके बाद पंकज ने ऐसा ही किया उन्होंने द पहाड़ी सलून नाम से एक दुकान खोल ली। जो आज क्षेत्र के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हो गई है। खास बात यह है कि पंकज की यह पहल पलायन पर बड़ा प्रहार है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top