Sports News

देवभूमि के ऋषभ पंत ने साउथ अफ्रीका में रचा इतिहास, केपटाउन में जड़ा शानदार शतक

Ad

हल्द्वानी: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने इतिहास रचा है। उन्होंने केपटाउन टेस्ट में शतक जड़ इतिहास रच दिया है। पंत भारत ही नहीं एशिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने साउथ अफ्रीका में शतक जड़ा है। इससे पहले पंत इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में शतक जड़ चुके हैं। ऐसा करने वाले वह देश के पहले विकेटकीपर हैं। उत्तराखंड निवासी ऋषभ पंत के शतक की बदलौत भारत ने तीसरे टेस्ट मैच में अपनी लीड को 200 से पार कर लिया है। पंत के करियर का यह चौथा शतक है। उन्होंने तीन शतक देश के बाहर और एक शतक भारत में बनाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

भारत ने साउथ अफ्रीका में कभी भी टेस्ट सीरीज़ नहीं जीती है और अगर भारत ये कीर्तिमान स्थापित करता है पंत को श्रेय दिया जाएगा। पंत ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड सीरीज़ जीत में अहम रोल अदा किया था। पिछले एक साल में उन्होंने अपनी विकेटकीपिंग में भी सुधार किया है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 100 कैच पकड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में पंत ने नाबाद 100 रन बनाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top