Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड: रुद्रपुर में अचानक रोकनी पड़ी शताब्दी एक्सप्रेस, जानिए क्या हुआ था

Ad

Rudrapur News | Train Accident | Pantnagar Railway Station : ऊधम सिंह नगर जिले के पंतनगर में हल्दी रोड रेलवे स्टेशन के पास आज मालगाड़ी की दो बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसे के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ और शताब्दी एक्सप्रेस को रुद्रपुर में रोकना पड़ा। रेलवे की तकनीकी टीम ने करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बोगियों को दोबारा पटरी पर चढ़ाया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह न्यू मॉडिफाइड गुड्स रैक हल्दी रोड रेलवे स्टेशन से रुद्रपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान स्टेशन से करीब 200 मीटर आगे, रुद्रपुर की दिशा में, सुबह लगभग 11:30 बजे इसकी दो बोगियां पटरी से उतर गईं। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग में हलचल मच गई और तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई।

मालगाड़ी की बोगियां पटरी से उतरने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ। इसके चलते शताब्दी एक्सप्रेस को रुद्रपुर में रोकना पड़ा। ट्रेन रुकने से यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। इस बीच रेलवे कर्मचारियों ने ट्रैक पर परिचालन बहाल करने के लिए राहत कार्य शुरू किया।

रेलवे की तकनीकी टीम और कर्मचारियों ने करीब छह घंटे तक काम किया। लगातार प्रयासों के बाद दोनों बोगियों को पटरी पर चढ़ा दिया गया। इसके बाद रेल यातायात सामान्य करने के लिए जरूरी कदम उठाए गए।

फिलहाल बोगियों के पटरी से उतरने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के कारणों की जानकारी लेने के लिए रेलवे कर्मचारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई…लेकिन किसी ने इस मामले पर टिप्पणी नहीं की। हादसे की असल वजह तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top