Nainital-Haldwani News

पंतनगर विश्वविद्यालय से बड़ी खबर, आरोपी डॉक्टर का मेडिकल लाइसेंस निरस्त होगा

Ad

रुद्रपुर: पंतनगर विश्वविद्यालय में छात्राओं के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोपी डॉक्टर का मेडिकल लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी चल रही है। आरोपी डॉ. दुर्गेश कुमार की करतूतों की जांच के लिए पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर क्राइम सीन दोहराया। फिलहाल इस गंभीर अपराध को देखते हुए पुलिस डॉक्टर का मेडिकल लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति सीएमओ को भेजने की तैयारी में है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतललब है कि पंत विवि की एक छात्रा ने आरोपी दुर्गेश कुमार पर पांच दिसंबर को उसके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जांच के बाद 9 दिसंबर को कुलपति ने आरोपित को निलंबित कर दिया था। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पर दुष्कर्म, छेड़छाड़ व धमकी का मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को जेल भेज दिया था। अब दो और छात्राओं ने भी आरोप लगा दिए।

नैनीताल जिले की रहने वाली और पंत विवि में ही पढ़ने वाली छात्रा ने भी चिकित्साधिकारी पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते तहरीर सौंपी। सीओ पंतनगर तपेश कुमार ने जानकारी दी और बताया कि एक और छात्रा का शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। छात्रा ने भी चिकित्साधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए है। अभी पीड़ित छात्रा ने तहरीर नहीं दी है।

वहीं, एसएसपी डा.मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पंत विवि में आरोपित चिकित्साधिकारी का मेडिकल लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सीएमओ को पत्र भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। सीएमओ के माध्यम से स्टेट और नेशनल मेडिकल काउंसलिंग को भी मामले से अवगत कराया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top