Uttarakhand News

विदेश में जीता पदक,उत्तराखंड के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज को सवा 12 लाख का इनाम

Ad

रुद्रपुर: राज्य के युवा खिलाड़ी देश ही नहीं विदेशों में नाम रोशन करते हैं। राज्य सरकार और विभाग पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए उन्हें सम्मानित कर रही है। इस क्रम में ऊधमसिंह नगर की जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करने वाले पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार को सम्मानित किया। मनोज सरकार को डीएम ने 12 लाख 25 हजार रुपये का चेक दिया। उन्होंने ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य व जनपद का नाम रोशन करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में आगे बढ़े जनपद स्तर से जो भी सहयोग होगा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मनोज सरकार ने विदेशों में भी जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने 6-13 अक्टूबर 2018 में इंडोनेशिया के जकराता में आयोजित हुए तिर्तीय पैरा ऐशियन खेल में कांस्य पदक एवं डबल प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक हासिल किया। इस कामयाबी के बाद उत्तराखंड खेल विभाग द्वारा 12 लाख 25 हजार रुपये की धनराशि सम्मान के रूप में दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top