Viral

पराग अग्रवाल बने Twitter के सीईओ, पहली बार किसी भारतीय को मिली यह जिम्मेदारी

पराग अग्रवाल बने Twitter के सीईओ, पहली बार किसी भारतीय को मिली यह जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भारतीय दुनियाभर के बड़े बड़े पदों पर विराजित हैं। हिंदुस्तान के लोग देश विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। अब सोशल मीडिया (Social media platform) के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म कहे जाने वाले ट्विटर को भी एक भारतीय ही चलाएगा। जी हां, भारतीय मूल के पराग अग्रवाल ट्विटर (Parag Agrawal Twitter CEO) के नए सीईओ होंगे। वह इस पद पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

दरअसल ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी (CEO Jack Dorsey) ने दो बड़ी कंपनी के सीईओ होने के चलते ट्विटर में इस पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद कंपनी के सीटीओ पराग अग्रवाल (Twitter CTO Parag Agrawal) को सीईओ नियुक्त किया गया है। जैक ने खुद ट्वीट कर पराग की नियुक्ति की घोषणा की। साथ में उन्होंने पराग के अबतक के कार्यकाल की तारीफ भी की। जैक ने कहा कि दस साल से पराग (Jack appreciated Parag) का काम सराहनीय रहा है।

बता दें कि मौजूदा समय में पराग अग्रवाल ट्विटर में सीटीओ यानी चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (Chief Technology Officer) के पद पर नियुक्त हैं। आधिकारिक तौर पर 8 मार्च 2018 को पराग अग्रवाल ट्विटर के सीटीओ बने थे। पराग ने ट्विटर पर ट्वीट्स की अहमियत को बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) पर जो काम किया था। जिसके हर जगह तारीफ हुई थी।

गौरतलब है कि आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay Engineering) से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने वाले पराग ने स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी (Stanford University) से कम्प्यूटर साइंस में डॉक्टरेट (Doctorate in Computer Science) किया है। पराग अग्रवाल 2011 से ही ट्विटर में काम कर रहे हैं। खास बात ये है कि जब वह कंपनी में शामिल हुए थे तब ट्विटर के कर्मचारियों की संख्या 1,000 से भी कम हुआ करती थी।

बता दें कि स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे, उस दौरान उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft), याहू (Yaahoo) और एटीएंडटी जैसी दिग्गज कंपनियों में इंटर्नशिप भी की थी। इस मौके पर पराग अग्रवाल ने भी एक ट्वीट किया। उन्होंने जैक और पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। साथ ही लिखा कि वह आगे के लिए काफी उत्साहित हैं। बहरहाल भारत में पराग की नियुक्ति का जश्न भी मनाया जा रहा है। बड़ी बात है कि भारतीय मूल का कोई व्यक्ति पहली बार ट्विटर (First CEO twitter who is Indian Origin) का सीईओ बना है।

ट्विटर के सीईओ

– जैक डोर्सी (2006-08)

– एवन विलियम्स (2008-10)

– डिक कोस्टोलो (2010-15)

– जैक डोर्सी (2015-21, सेकंड टर्म)

– पराग अग्रवाल

To Top