Sports News

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में जीता पदक, शूटिंग में पदक जीतने वाली पहली महिला भारतीय बनीं

Ad

India: Medal: Olympic:Manu Bhakar: पेरिस ओलंपिक खेलों 2024 में भारत को पहला मेडल मिल गया है। महिला निशानेबाज मनु भाकर ने आज यानी के रविवार, 28 जुलाई को दूसरे दिन महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और कांस्य पदक जीत लिया। मनु 0.1 अंक से रजत पदक जीतने से चूक गईं। लेकिन वह ओलंपिक में पदक जीतने वालीं भारत की पहली महिला निशानेबाज बन गई हैं। मनु ने 221.7 के स्कोर के साथ कांस्य पक जीता।

ADVERTISEMENTS Ad

मनु ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 221.7 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।भारतीय निशानेबाज जब बाहर हुईं तो दक्षिण कोरिया की येजी किम से सिर्फ 0.1 अंक पीछे थीं जिन्होंने अंतत: 241.3 अंक के साथ रजत पदक जीता। किम की हमवतन ये जिन ओह ने 243.2 अंक के फाइनल के ओलंपिक रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। लंदन ओलंपिक 2012 के बाद भारत का निशानेबाजी में यह पहला ओलंपिक पदक है।रियो ओलंपिक 2016 और टोक्यो ओलंपिक से भारतीय निशानेबाज खाली हाथ लौटे थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top