Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के पारितोष राणा ने देहरादून में जड़ा दोहरा शतक, टीम को दिलाई बड़ी जीत

Ad

हल्द्वानी: क्रिकेट और हल्द्वानी शहर का संबंध दिन प्रतिदिन गहरा होता जा रहा है। हल्द्वानी के पारितोष राणा ने राजधानी देहरादून में दोहरा शतक जमाकर सुर्खियां बटोरी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

राजधानी में चल रही अंडर-12 कसिगा चेयरमैन चैपियंस ट्रॉफी में सुपरनोवा क्रिकेट एकेडमी की ओर से खेलते हुए पारितोष राणा ने 90 गेंदों में 34 चौके और 4 छक्कों की मदद ने 200 रन बना डाले। पहले विकेट के लिए पारितोष और विपल्व ने 224 रनों सी साझेदारी की।

निर्धारित 30 ओवर में सुपरनोवा क्रिकेट एकेडमी ने 332 बनाए। पारितोष के अलावा विपल्व ने 65 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी माही क्रिकेट एकेडमी की टीम 231 ओवर में मात्र 69 रन बना सकी और मुकाबला 263 रनों से सुपरनोवा क्रिकेट एकेडमी के पक्ष में रहा।

पारितोष राणा हल्द्वानी के सेंट थेरेसा स्कूल में पढ़ते है। इस खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। साल 2018 की करें तो पूरे सीजन में पारितोष ने शतक जमाए और हजार से ज्यादा रन भी बनाए। 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top