Uttarakhand News

हल्द्वानी : फील्ड में खड़े ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूद कर बचाई अपनी जान

Ad

हल्द्वानी हल्द्वचौड़ क्षेत्र में खुरपिया फॉर्म में खड़े ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते फील्ड में खड़ा ट्रक आग का गोला बन गया। स्थानीय लोगो ने बताया कि ट्रक का चालक गाड़ी में खाना बना रहा था और सिलेंडर के लीक होने की वजह से आग लग गई। चालक ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन कुछ मिनट में आग ने विकराल रूप ले लिया और ड्राइवर को जान बचाने के लिए कूदना पड़ा। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैफिक को नियंत्रण में कर लिया है। फायर ब्रिगेड को सूचित कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top