Nainital-Haldwani News

कैंची धाम में 15 से ज्यादा पार्किंग स्थलों का चयन, मेले के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Ad

Kaichi Dham: Parking: 15 June: 15 जून को होने वाले धार्मिक आयोजन के दृष्टिगत, श्रद्धालुओं की सुविधा और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष तैयारी की गई है। विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 से अधिक पार्किंग स्थलों का चयन किया गया है। उप जिलाधिकारी कैंचीधाम तुषार सैनी द्वारा अवगत कराया गया है कि इन पार्किंग स्थलों को इस प्रकार से चिन्हित किया गया है कि हर क्षेत्र से आने वाले वाहनों को नजदीकी पार्किंग सुविधा मिल सके। इस योजना का उद्देश्य यातायात जाम से बचाव करना तथा श्रद्धालुओं को सुगम और सुविधाजनक अनुभव प्रदान करना है।

ADVERTISEMENTS Ad

श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए दो हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं:
हेल्पलाइन नंबर 1- (07302532213)
हेल्पलाइन नंबर 2- (05942-245543)
उक्त हेल्पलाइन नंबरों पर श्रद्धालु किसी भी समय संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं से अनुरोध करते हैं कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और प्रशासन का सहयोग प्रदान करें ताकि यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top