Nainital-Haldwani News

कैंची धाम के लिए पार्किंग प्लान, बाइकों के लिए भवाली में की गई व्यवस्था

Ad

Bhowali news: Kainchi dham: उत्तराखंड का कैंची धाम मंदिर विश्व प्रसिद्ध है। प्रतिदिन लाखों की संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु यहां बाबा के दर्शन के लिए आते हैं। इसी के साथ उत्तराखंड में पर्यटन सीजन की भी शुरुआत हो चुकी है। और लगातार पर्यटक कैंची धाम के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन कैंची धाम आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को जाम और पार्किंग की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लगातार लग रहे जाम से निजात दिलाने और पर्यटकों को पार्किंग सुविधा देने के लिए जिला प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है। ( Parking facility in kainchi dham for tourist )

ADVERTISEMENTS Ad

पार्किंग व्यवस्था कर ली गई है

बता दें कि जिलाधिकारी द्वारा विगत कैची धाम निरीक्षण के दौरान बाईपास रोड पर मैदान के कार्यां मे तेजी लाने, बाई पास रोड पर दो से तीन स्थानों पर पार्किंग चिन्हिकरण के निर्देश दिये थे। बुधवार को उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने कैंची धाम क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण के दौरान बताया कि निजी बाइकों की निजी पार्किंग हेतु भवाली में पार्किंग व्यवस्था कर ली गई है। जिसमें निजी बाइकें पार्क होगी साथ ही नगर पालिका भवाली द्वारा बाई पास सड़क पर लाईट की व्यवस्था भी कर ली गई है। इसके साथ ही मस्जिद तिराहे पर शटल सेवा की पार्किंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि एनएच हल्द्वानी के सहायक अभियंता को मस्जिद के तिराहे पर वाहनों के डाइवर्जन हेतु पथ चिन्ह शीघ्र बनाने हेतु निर्देशित किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top