Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में एक नई पार्किंग बनेगी, क्या जाम की समस्या दूर होगी !

Ad

हल्द्वानी बाजार एरिया में हाथी जाम लगता है और इस समस्या से हर कोई जूझ रहा है। अगर कोई कार से बाजार की ओर जाता है तो जाम में जरूर फसेगा। बाजार में वाहन की एंट्री और कोई पार्किंग नहीं होने की वजह से जाम की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब जिला विकास प्राधिकरण सिंधी चौराहे पर 40 चार पहिया वाहन के लिए सरफेस पार्किंग की व्यवस्था बनाने जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस संबंध में 24 अप्रैल को टेंडर खुलेंगे और पार्किंग का संचालन नगर निगम हल्द्वानी द्वारा किया जाएगा। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय कहा कि पार्किंग का निर्माण 45 लाख रुपए से होगा और 1 मई से शुरु कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्किंग के चारों ओर दिवारी की जाएगी और जमीन पर टाइल बिछाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए पार्किंग के संचालन हेतु ठेका दिया जाएगा।

बाजार में पार्किंग नहीं होने की वजह से लोग कहीं भी वाहन खड़ा कर देते हैं। ऐसे में जाम की समस्या रोजाना होती है। अब जाम की समस्या का हल खोजने के लिए पार्किंग निर्माण किया जा रहा है। उम्मीद है कि अगर प्लान सफल रहता है तो शहर के अन्य जगह भी किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top