Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से पहाड़ों के लिए नहीं मिलीं रोडवेज बसें, यात्री हुए परेशान

Ad

Haldwani news: Roadways buses: उत्तराखंड में पर्यटन सीजन की शुरुआत हो गई है। गर्मियों की छुट्टी होते ही लाखों की संख्या में पर्यटक उत्तराखंड की तरफ आ रहे हैं। पहाड़ों की सुंदर वादियों का आनंद उठाने के लिए पर्यटक पहाड़ों की ओर खींचे चले आ रहे हैं। लेकिन पहाड़ को जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने के वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। पर्वतीय रूट की तरफ जाने वाले यात्रियों को बसें नहीं मिल रहीं हैं। जिसके चलते उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ( Passengers did not get roadways busses in haldwani )

ADVERTISEMENTS Ad

तीन घंटे इंतजार करना पड़ा

रविवार को अल्मोड़ा, रानीखेत और पिथौरागढ़ रूट पर यात्रियों की संख्या ऐसी बढ़ी की यहां जाने वाली छह बसें पूरी तरह भर गईं। बसों के इंतजार कर रहे यात्रियों ने तीन घंटे इंतजार तो किया। लेकिन इसके बाद भी बस नहीं आने पर यात्रियों को अपनी जेब ढ़ीली कर महंगे दामों में टैक्सी से पहाड़ों को जाना पड़ा। बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों को भीषण गर्मी ने भी खूब परेशान करा। भीषण गर्मी के वजह से कुछ यात्रियों को चक्कर आने लगे। रोडवेज के पास नई बसें नहीं होने के वजह से यात्रियों को प्राइवेट टैक्सी का सहारा लेना पड़ा। ( Passengers had to wait for three hours )

दिल्ली और नैनीताल के अतिरिक्त बसें भेजी

बीते रविवार को दिल्ली लौटने वाले यात्रियों की संख्या में भी भारी इजाफा हुआ। रोडवेज प्रबंधन ने 10 अतिरिक्त बसों को दिल्ली भेजा। वहीं नैनीताल जाने वाले यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हुआ तो इसे देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने नैनीताल रूट पर भी 12 अतिरिक्त बसों को भेजा। लेकिन जाम के कारण ये बसें दो-दो चक्कर ही लगा पाई। एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि बसों के चारधाम यात्रा में जाने के वजह से पर्वतीय रूट पर बसों का कम संचालन किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top