Nainital-Haldwani News

पर्यटकों की भारी संख्या पहुंच रही हल्द्वानी, लेकिन रोडवेज बसों को नहीं मिल पा रही सवारी

uttarakhand buses
Ad

Haldwani news: उत्तराखंड में पर्यटन सीजन की शुरूआत हो चुकी है। आए दिन भारी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। लेकिन पर्यटन सीजन होते हुए भी रोडवेज को पर्वतीय रूट पर सवारियां नही मिल रही हैं। पर्यटक अपने निजी वाहनों या फिर टैक्सी का इस्तमाल कर के पहाड़ो की तरफ पहुंच रहे हैं। जिसके चलते रोडवेज की बसों को सवारियां नहीं मिल रही हैं। सवारियां नही मिलने के वजह से हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो अपने लक्ष्य से 10 लाख रूपये प्रतिदिन कम आय कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

बसें 10 से 15 सवारियां लेकर चल रही हैं

हर साल रोडवेज अप्रैल, मई और जून के महीने में आय के लक्ष्य से अधिक कमाई करता था। लेकिन इस साल अप्रैैल से ही रोडवेज आय के मुताबिक लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पा रहा है। आय कम होने का अहम कारण पर्यटकों द्वारा अपने निजी वाहन और टैक्सी का इस्तेमाल करना बताया जा रहा है। परिवहन निगम मु्ख्यालय ने हल्द्वानी डिपो को प्रतिदिन 18 लाख का लक्ष्य दिया है। लेकिन डिपो की कमाई सिर्फ 15 से 17 लाख ही हो रही है। वहीं काठगोदाम डिपो को 22 लाख का लक्ष्य दिया गया है लेकिन वहां भी सिर्फ 17 से 18 की कमाई हो पा रही है। बता दें कि हल्द्वानी डिपो की 65 और काठगोदाम डिपो की 44 बसें चलती हैं। वहीं दिल्ली और अन्य मैदानी रूट की अधिकतर बसें 10 से 15 सवारियां लेकर ही चल रही हैं।

हल्द्वानी डिपो के एआरए सुरेंद्र बिष्ट और काठगोदाम डिपो के स्टेशन इंचार्ज डीएन जोशी ने बताया कि यात्रियों की संख्या में काफी कमी देखी जा रही है। जिसके चलते आय नही हो पा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top