National News

क्या पतंजलि का दंत मंजन शाकाहारी नही है… जारी हुआ नोटिस

Ad

नई दिल्ली: बाबा रामदेव के पतंजलि ब्रांड पर गंभीर आरोप लगे हैं।  स्वदेशी उत्पादों के नाम से पतंजलि के पास करोड़ो ग्राहक है और ये विश्वास के बिना बिल्कुल नहीं हो सकता है। लेकिन अब  कंपनी पर आरोप लगे हैं कि एक दिव्य दंत मंजन में मांसाहारी वस्तु के कथित उपयोग होता है। इसको लेकर पतंजलि को नोटिस भेजा गया है और स्पष्टीकरण मांगा है। आरोप में कहा गया है कि दंत मंजन में Samundra Fen/Cuttlefish जैसे मांसाहारी घटक का उपयोग किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

अधिवक्ता शाशा जैन ने पतंजलि तो नोटिस भेजा है। शाशा जैन ने इस नोटिस और अपनी बात को प्रमाणित करने वाले सभी दस्तावेज ट्विटर पर भी साझा किया है।  उन्होंने कहा है कि कंपनी हरे रंग के निशान के साथ दिव्य दंत मंजन के शाकाहारी होने का संकेत दे रही है लेकिन इसके साथ ही इसमें Samundra Fen का इस्तेमाल किया जा रहा है जो ग्राहकों के साथ धोखा है। ये लेबलिंग नियमों का उल्लंघन है।

जैन ने कानूनी नोटिस मे ये भी कहा कि उनके परिवार के कुछ सदस्य, रिश्तेदार, सहकर्मी और दोस्त पतंजलि के ‘दिव्य दंत मंजन’ का इस्तेमाल करते हैं। दंत मंजन में Samundra Fen/Cuttlefish जैसे मांसाहारी घटक का उपयोग किया जा रहा है ये पता चलने पर तो उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं है। उनका कहना है कि जब तक पतंजलि की ओर से स्पष्टीकरण नहीं मिल जाता तब तक वो पतंजलि उत्पादों का उपयोग करने में असहज महसूस करेंगी।

जैन ने कंपनी से इस नोटिस की प्राप्ति के 15 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण की मांग की है।  जिसमें विफल रहने पर कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top