Uttarakhand News

उत्तराखंड: पटवारी परीक्षा के नतीजे जारी, जिलावार नतीजे देखें

Ad

देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पटवारी परीक्षा का नतीजा घोषित कर दिया गया है। वे यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नतीजे डाउनलोड किया जा सकता है। परीक्षा देने वाला अभ्यर्थी उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in. पर जाए । लिखित परीक्षा में सफल होने वाले युवाओं को फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट और डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन राउंड के लिए आना होगा। कमीशन ने पटवारी रिजल्ट के साथ ही यूकेपीएससी पटवारी कट-ऑफ और यूकेपीएससी पटवारी आंसर-की भी जारी कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

एक क्लिक में देखे नतीजे

रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी psc.uk.gov.in पर.

यहां होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा हो- Revenue Sub Inspector (Patwari/Lekhpal) Exam – 2022.

ऐसा करते ही एक नया पेज खुल जाएगा. इस पेज पर अपने डिटेल डालें और सबमिट कर दें.

इतना करते ही रिजल्ट की पीडीएफ आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगी.

इस लिस्ट में से अपना रोल नंबर चेक करें और चाहें तो इस फाइल को डाउनलोड करके रख लें. ये आगे आपके काम आ सकती है.

इस डेट पर होगा पीईटी और डीवी राउंड

कमीशन ने जो शेड्यूल जारी किया है उसके मुताबिक पीईटी/पीएसटी और डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन राउंड 24 अप्रैल से 05 मई 2023 के बीच आयोजित कराया जाएगा. चुने हुए कैंडिडेट्स इस बारे में डिटेल 07 अप्रैल 2023 से देख पाएंगे. इसी वेबसाइट से आंसर-की और कट-ऑफ मार्क्स भी चेक किए जा सकते हैं. अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top