Uttarakhand News

पटवारी पेपर लीक मामले में SIT को फिर मिली बढ़त, उत्तर प्रदेश और दिल्ली का लिंक मिला

Ad

PATWARI PAPER LEAK CASE UTTARAKHAND: पटवारी पेपर लीक मामले में एसआईटी की कार्रवाई जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी का सिलसिला भी चल रहा है। इस बीच SIT ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त राजपाल, संजीव दुबे व अन्य के साथ मिलकर अभियर्थियों को पेपर पढ़वाने समेत अन्य कई प्रकार के सहयोग करने के एवज में लाभ प्राप्त करने के संबंध में संलिप्तता प्रकाश में आने पर अभियुक्त दीपक व सौरभ को गिरफ्तार किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

अभियुक्तों द्वारा प्रिन्टर क्रय कर पेपर की फोटोस्टेट निकालकर बिहारीगढ़ स्थित रिजार्ट में अभ्यर्थियों की निगरानी की गई व सॉत्य किए गये पेपरों को नष्ट किए जाने की पुष्टि की गई। दोनो अभियुक्तों के कब्जे से अभ्यर्थियों से लिए गए धन का लेखा जोखा सम्बन्धित दस्तावेज बरामद करते हुए पुलिस टीम ने प्रिंटर तथा अन्य दस्तावेज बरामद किये।

पेपर लीक मामले में 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रश्न लीक प्रकरण के द्वारिका दिल्ली स्थित तीसरे घटनास्थल को भी चिन्हित किया गया। उक्त स्थल पर अभियुक्तों द्वारा अपने रिश्तेदारों को ले जाकर पेपर पढ़वाया गया था। पेपर लीक हेतु प्रयुक्त अभियुक्त राजपाल के रिश्तेदार की बोलेरो तथा पेपर के फोटो लेने वाले मोबाइल सम्बन्धित साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top