Pauri News

उत्तराखंड बुरी खबर: पंजाब में तैनात 20 गढ़वाल राइफल के जवान की हुई मौत

Ad

देहरादून: देश की रक्षा में तैनात उत्तराखंड के एक और लाल का निधन हो गया। पौड़ी जिले के असवालस्यूं पट्टी के कुड़ीगांव निवासी कोमल खुगशाल का पांच दिन से इलाज चल रहा था। वह 20 गढ़वाल राइफल के जवान थे और उनकी पोस्टिंग पंजाब के बठिंडा में थी। उन्होंने अंतिम सांस कमांड हॉस्पिटल चंडीगढ़ में ली। पांच दिन पहले जवान की तबीयत अचानक खराब होने पर उन्हें कमांड हॉस्पिटल चंडीगढ़ भर्ती में कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एक सप्ताह पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें सेना के कमांड अस्पताल चंडीगढ़ रेफर किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

कोमल खुगशाल (27 वर्ष) पुत्र रामप्रकाश खुगशाल 2012-13 में 20 गढ़वाल राइफल का हिस्सा बने थे। उनका ढाई साल पहले ही विवाह हुआ था। उनका एक साल का बेटा भी है। जवान का पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके घर पहुंचा और उन्हें सैन्य सम्मान के साथ विदाई दी गई। पैतृक घाट दंगलेश्वर में जवान का अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top