Pauri News

पौड़ी निवासी सूबेदार राम सिंह भंडारी जम्मू कश्मीर में शहीद

पौड़ी निवासी सूबेदार राम सिंह भंडारी जम्मू कश्मीर में शहीद

देहरादून:बॉर्डर से उत्तराखंड के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड का एक और लाल देश के लिए शहीद हो गया। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। पौड़ी जिले के सूबेदार राम सिंह भंडारी जम्मू कश्मीर के राजौरी में तैनात थे। वहां पर आतंकियों से लोहा लेते हुए वह शहीद हो गई। इस घटना की जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा किपूरे प्रदेश व देश को सूबेदार राम सिंह भंडारी की शाहदत पर गर्व है। उन्होंने शहीद भंडारी के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की है।

सूबेदार राम सिंह मूल रूप से पौड़ी जिले के सलाना गांव के निवासी थे। सूबेदार राम सिंह 16 वीं गढ़वाल राइफल भर्ती हुए थे। करीब 2 साल से वह राष्ट्रीय राइफल के साथ कार्यरत थे। उन्हें फरवरी 2022 में रिटायर होना था। परिवार को इंतजार था कि राम सिंह रिटायर होने के बाद घर लौटेंगे और परिवार के साथ वक्त बिताएंगे। लेकिन किसे पता था कि उत्तराखंड का बेटा परिजनों से मिलने तिरंगे में लिपटकर आएगा।

जानकारी के मुताबिक राजौरी के थानामण्डी क्षेत्र में आतंकियों के खिलाफ सेना ने ऑपरेशन शुरू किया हुआ था। यह ऑपरेशन पूरी रात चला। ऑपरेशन में दो आतंकियों को मार गिराया गया। तीसरे आतंकी के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इस आतंकी ने बर्स्ट मार दिया जिसकी चपेट में सूबेदार राम सिंह आ गए और घायल हो गए। उन्हें हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था लेकिन शरीर से अत्यधिक रक्त स्राव के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।

To Top