Pauri News

उत्तराखंड: हरेले के दिन दुखद खबर, शिव मंदिर जल अभिषेक करने गई दो युवतियां नदी में बही

Ad

देहरादून: हरेले के दिन सतपुली थाना क्षेत्र से बुरी खबर सामने आई है। शिव मंदिर में जल चढ़ाने गई दो युवतियां नदी में बह गई और उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ये बात भी सामने आ रही है कि जल चढ़ाने से पहले दोनों लड़कियां नदी में नहाने के लिए गई थी जिससे उनका पांव फिसल जाने से वे नदी में बह गई।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 6 बजे सतपुली थाना में दो बालिकायें दंग्लेश्वर महादेव मंदिर में जल चढाने गयी थी| जल चढ़ाने से पूर्व नयार नदी में नहाते समय उनका पैर फिसलने से दोनों नदी में बह गयी है| सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए दंग्लेश्वर महादेव मंदिर से लगभग डेढ किलोमीटर सतपुली पौड़ी मुख्य हाईवे पुल के पास से दोनों के शव पुलिस, राजस्व टीम व स्थानीय व्यक्तियों की मदद से रेस्क्यू किया गया ।जिसके बाद उक्त दोनों मृत युवतियों के शवों को उप जिला चिकित्सालय सतपुली भेजा गया।

दोनों की पहचान रुबी उर्फ सरोज (उम्र 24 वर्ष) निवासी- ओडलसैंण, थाना सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल और अदिति उर्फ सोनी (उम्र 15 वर्ष) निवासी- चैलूसैंण (द्वारीखाल) के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top