Pauri News

उत्तराखंड:प्रेम प्रसंग के चलते भतीजे के साथ भागी चाची,पुलिस को जंगल में बरामद हुए दोनों के शव

पौड़ी: जिले के थाना क्षेत्र पैठाणी में एक महिला और युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। यह शव चाची और भतीजे का है। दोनों का शव जंगल में मिला। पुलिस की मानें तो यह प्रेम प्रसंग का मामला नजर आ रहा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस को भी तहरीर नहीं मिली है। दोनों का शव गांव से 25 किलो मीटर दूर मिला है।

थानाध्यक्ष पैठाणी प्रताप सिंह ने बताया कि पैठाणी क्षेत्र निवासी दो लोगों के शव मिले हैं। इस बारे में सूचना ग्राम प्रधान उत्तम सिंह ने पुलिस को दी। दोनों के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले ही दोनों के रिश्तों के बारे में ग्रामीणों को पता चला। दोनों को परिजनों ने समझाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने मानने से इंकार कर दिया।

इसके बाद 13 मार्च को दोनों गांव से लापता हो गए। महिला के पति ने पुलिस में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि ग्राम प्रधान को भतीजे ने बताया कि वह अपनी चाची के साथ जंगल में हैं।

पुलिस के पास सूचना पहुंची तो वह जंगल में पहुंची। दोनों के शव पेड़ में लटके हुए थे। दोनों को नीचे तो उतारा गया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने बताया कि महिला का 6 महीने का बच्चा भी है। दोनों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी चाकीसैंण भेज दिया है। क्षेत्र में इस घटना के सामने आने के बाद सनसनी मच गई है। दोनों के संबंधों के बारे में भी लोग चर्चा कर रहे हैं।

To Top