Pauri News

पौड़ी की मान्या ने किया बड़ा काम, अमेरिका में जीते 8 पदक और रौशन हुआ उत्तराखड का नाम

Ad

Manya Bhatiya story, world scholar cup:- राज्य उत्तराखंड में बेटियां आज हर क्षेत्र में अपना नाम कमा रही हैं। राज्य की होनहार बेटियां खेल कूद के मैदान के साथ साथ शिक्षा का मैदान भी फतह कर रही हैं। राज्य की इन्हीं बेटियों की सफलताओं के कारण आज राज्य अलग अलग मंच पर गौरवंतित हो रहा है। उत्तराखंड की बेटियों आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। रोज़ राज्य से ऐसी किसी बेटी की खबर सामने आती रहती है जिसने अपने हुनर का परचम लहराया हो।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी क्रम में आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले की रहने वाली मान्या भाटिया की। मान्या भाटिया ने किसी अन्य देश में अपना शानदार प्रदर्शन कर ना केवल भारत का नाम रोशन किया है बल्कि पूरे प्रदेश को भी गौरवान्वित करवाया है। मूल रूप से राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार क्षेत्र के गोविंदनगर की रहने वाली मान्या भाटिया ने वर्ल्ड स्कालर्स कप प्रतियोगिता में 8 पदक अपने नाम किए हैं जिनमें 6 गोल्ड मेडल जबकि 2 सिल्वर मेडल हैं।

आपको बता दें कि संयुक्त राज्य अमेरिका में वर्ल्ड स्कालर्स कप प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। यह प्रतियोगिता बीते 2 से 4 नवंबर के बीच आयोजित कराई गई थी। इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए कोटद्वार की मान्या भाटिया ने 8 पदकों पर अपना कब्ज़ा जमाया। मान्या ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाषण, वाद विवाद, लेखन, वैश्विक मुद्दों पर परिचर्चा, भारतीय संस्कृति, तत्कालीन वैश्विक घटना, उत्तराखण्ड की भौगोलिक एवं सांस्कृतिक घटनाओं पर परिचर्चा सहित कई राउंड आयोजित कराए गए थे। इस प्रतियोगिता में मान्या के साथ देहरादून वैंटेंज हाल गर्ल्स रेजिडेंशियल की छः और लड़कियों ने प्रतिभाग किया था। मान्या की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है। उनकी इस सफलता पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी खुशी जताई और उन्हें बधाई भी दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top