Pauri News

पौड़ी की मीनाक्षी रावत का राष्ट्रीय स्तर फुटबाल प्रतियोगिता में हुआ चयन, आप भी दें बधाई

Ad

Meenakshi Rawat story:– उत्तराखंड राज्य के केवल बेटे ही नहीं बल्कि बेटियां भी हुनर और काबिलियत मैं किसी से कम नहीं हैं। राज्य की ये होनहार बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अपनी मेहनत और हुनर के दम ऊंचे मुकाम हासिल करने वाली ऐसी कई बेटियों की कहानियां हमें सुनने को मिलती रहती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिसका चयन राष्ट्रीय स्तर की फुटबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

मूल रूप से राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले की रहने वाली की मीनाक्षी रावत अपने हुनर के दम पर बिहार के छपरा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की फुटबाल प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड की टीम से अपना कमाल दिखाने जा रही है।। राष्ट्रीय स्तर की फुटबाल प्रतियोगिता में मीनाक्षी का चयन उत्तराखण्ड की अंडर 17 वर्ग की टीम के लिए हुआ है।

पौड़ी गढ़वाल जिले की रहने वाली मीनाक्षी, दरअसल जीजीआईसी पैडुल में नौवीं कक्षा की छात्रा है। उनके राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयनित होने की जानकारी देते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या संध्या पाल ने बताया कि कंडोलिया में नवंबर में राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। इस प्रतियोगिता में पौड़ी जिले की टीम उपविजेता रही थी, जिसमें मीनाक्षी ने अपना शानदार प्रदर्शन दिखा कर सभी का दिल जीत लिया था। अब 25 से 29 दिसंबर तक बिहार के छपरा में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की फुटबाल प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड की टीम से प्रतिभाग करने जा चुकी हैं। एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली मीनाक्षी के पिता धीरज रावत हरिद्वार में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी मां कुसुमलता एक कुशल गृहणी है। मीनाक्षी की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top