Uttarakhand News

इंडियन IDOL पवनदीप राजन की आवाज बढ़ाएगी उत्तराखंड का पर्यटन, सीएम धामी ने बनाया ब्रांड एम्बेसेडर

Ad

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवनदीप राजन को कला, पर्यटन और संस्कृति में उत्तराखण्ड का ब्राण्ड एम्बेसेडर बनाया।मुख्यमंत्री ने कहा कि पवनदीप राजन ने सामान्य स्थितियों से उठकर अपनी प्रतिभा से देश दुनिया में उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है। पवनदीप राजन ने सीएम आवास में मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। मुंबई से लौटने के बाद पवनदीप अपने घर पहुंचे हैं। उन्होंने चंपावत में रक्षाबंधन का त्योहार बनाया। पवनदीप ने उत्तराखंड को मुंबई में पहचान दी है। वह इंडियन आइडल का खिताब जीतने के बाद भी जमीन से जुड़े हुए नजर आते हैं। शो की शुरुआत से उन्होंने सभी का दिल जीता था। अधिकांश मौको पर उन्हें सबसे ज्यादा वोट मिलते थे। इसके अलावा सभी जजों ने उन्हें भारत का अगला सुपरस्टार कहा था। वह गाना गाने के साथ कई इंस्ट्रूमेंट भी बजा लेते हैं। उनके ब्राण्ड एम्बेसेडर बनने से उत्तराखंड के पर्यटन को जरूर फायदा मिलेगा। हल्द्वानी लाइव की ओर से पवनदीप राजन को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई।

ADVERTISEMENTS Ad

बड़ी खबर: हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में पांच छात्राएं निकली कोरोना पॉजिटिव,अस्पताल में भर्ती

उत्तराखंड में आठवीं पास के लिए 164 पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 69 हजार रुपए तक

उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल पर कम नहीं होगा राज्य टैक्स

उत्तराखंड: भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का निधन, सीएम धामी ने किया ट्वीट

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top