Uttarakhand News

इंडियन आइडल में भावुक पल:महीने बाद ईजा से मिलकर भावुक हुए पवनदीप-वीडियो

Ad

हल्द्वानी: रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन-12 में उत्तराखंड का लाल पवनदीप राजन अपनी पहचान बना रहा है। अपने टेलेंट से पवनदीप ने पूरे देश को अपना दिवाना बनाया है। कोई भी जज शो पर पहुंचे और पवनदीप की गायकी की तारीफ नहीं करें… ऐसा शायद ही हुआ हो… जज नेहा कक्कड़ ने उन्हें देश का पहला रॉकस्टार करार दिया है। लेटेस्ट शो में पवनदीप की मां उनसे मिलने पहुंची तो माहौल भावुक सा हो गया। सभी की आंखों में आंसू थे।

ADVERTISEMENTS Ad

पवनदीप की मां को जुबिन नौटियाल लेकर आए और मां को देखकर उन्होंने तुरंत गले लगा लिया। जैसा पिता के साथ हुआ था, वैसा ही मां के साथ भी हुआ। सभी ने पवनदीप के गायकी की तारीफ की और उन्हें देश का स्टार गायक बताया। पवनदीप की मां ने कहा कि वह केवल उनका बेटा नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड का बेटा है। मां को शो में देखकर पवन काफी खुश हुए और इंडियन आइडल को धन्यवाद किया।

उत्तराखंड के पवनदीप मुंबई में भी राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। वह कई मौके पर अपनी प्रस्तुति में पहाड़ी गाने को भी जगह दे चुके हैं और ये सभी देवभूमिवासियों को खुश कर दिया है। बता दें कि पवनदीप राजन उत्तराखंड के चंपावत के रहने वाले हैं। उन्हें लगातार उत्तराखंडवासियों का समर्थन मिल रहा है। उनका वोट काउंट यह दिखाता है। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी जनता से उन्हें सहयोग करने की अपील कर चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top