Uttarakhand News

पवनदीप राजन ने इंडियन Idol के मंच पर किया कमाल,हिमेश रेशमिया ने दिया दो फिल्मी गानों का ऑफर

Ad

हल्द्वानी: लॉकडाउन और कोरोना को पीछे छोड़ते हुए टीवी और फिल्म जगत वापस पटरी पर लौट आया है। शूटिंग का दौर जारी हो गया है। रियलिटी शो भी ऑन एयर होने लगे हैं। इंडियन Idol सीजन-12 लोगों के दिल में खास जगह बना रहा है। उत्तराखंड के पवनदीप राजन में इंडियन Idol में प्रतिभाग कर रहे हैं और अपनी आवाज से उन्होंने एक बार जजों का दिल जीता है। उन्होंने टॉप-14 में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस बार पवनदीप ने अपने पिता के सामने प्रस्तुति दी। उनकी आवाज से कायल हुए जजों ने उनके पिता से कहा कि अपने देश को गायकी के क्षेत्र में तोहफा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

साल 2015 में पवनदीप ने वॉइस ऑफ इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। उसके बाद से वह सोशल मीडिया पर लोगों को अपनी ओर खींच रहे थे। पवनदीप पहले ही बता चुके हैं कि उन्हें पहाड़ों में रहना पसंद है। वह शहरों में केवल काम के सिलसिले में आते है लेकिन अब गांव वालों ने उन्हें करियर बनाने के लिए मुंबई भेज दिया है।

पवनदीप ने इंडियन IDOL में अब तक तीन प्रस्तुति दी हैं और सुनने वालों को खड़े होने पर मजबूर किया है। शनिवार को  पवनदीप ने रॉक्सटार फिल्म का गाना नादान परिंदे… गाया। स्टूडियो में उनके साथ पिता पिता सुरेश राजन भी मौजूद थे जो भावुक नजर आ रहे थे। जज की कुर्सी पर बैठी नेहा कक्कड़ ने पवनदीप और उनके पिता को गोल्डन माइक ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

जज हिमेश रेशमिया को पवनदीप की प्रतिभा इतनी प्रभावशाली लगी कि उन्होने सबके सामने पवन से कहा कि आने वाली फिल्म के लिए पवनदीप को वे दो गानों के लिए साइन करेंगे। पवनदीप राजन को इंडियन आइडल शो में गोल्डन माइक मिलने के बाद उनके गांव में खुशी की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top