Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में नया नियम, पेट्रोल पंपों पर नहीं चलेगा गूगल पे और फोन पे

Ad

हल्द्वानी: आधुनिकीकरण के जमाने में पेट्रोल भराने की प्रक्रिया अब कैश भुगतान से कम ही पूरी होती है। अधिकतर लोग ऑनलाइन पेमेंट ही करते हैं। मगर अब इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के पेट्रोल पंपों पर गूगल पे, फोन पे व पेटीएम जैसे मोबाइल वॉलेट से भुगतान नहीं हो सकेगा। हल्द्वानी के पेट्रोल पंपों पर नोटिस के द्वारा जानकारी दी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल 16 अक्टूबर से एक नया नियम आने वाला है। जिसके हिसाब से पेट्रोल पंपों पर आप गूगल पे, पेटीएम, फोन पे जैसी कंपनियों के माध्यम से भुगतान नहीं कर सकेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने अपना ही एप लांच करने का प्लान बना लिया है। अब आईओसी के पेट्रोल पंपों पर उन्हीं के एप से भुगतान किया जा सकेगा। बता दें कि मोबाइल के प्ले स्टोर से एप डाउनलोड करना होगा।

हल्द्वानी के कई पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को सूचित करने के लिए कई नोटिस भी चस्पा कर दिए गए हैं। सहायक लेखाधिकारी, नगर निगम गणेश भट्ट ने जानकारी दी और बताया कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार नगर निगम सहित सभी पंपों पर आगामी 16 अक्टूबर से गूगल पे, फोन पे जैसे माध्यमों से भुगतान पूरी तरह से बंद हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top